[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों का ‘स्टेयरिंग छोड़ो, चक्का जाम’ आंदोलन शुरू, सरकार को दी चेतावनी

gmedianews24.com/रायपुर। छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार से “स्टेयरिंग छोड़ो, चक्का जाम आंदोलन” की शुरुआत कर दी है। महासंघ ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी।

महासंघ के सदस्यों ने बताया कि इस दौरान प्रदेशभर में कोई भी यात्री वाहन या मालवाहक ट्रक सड़कों पर नहीं उतरेंगे, जिससे परिवहन व्यवस्था ठप पड़ने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, संगठन के सदस्यों ने पहले मुख्य मार्गों पर चक्काजाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद वे सड़क किनारे शांतिपूर्वक धरने पर बैठ गए।

ड्राइवर महासंघ की प्रमुख मांगों में ड्राइवरों के लिए सामाजिक सुरक्षा, दुर्घटना बीमा, वाहन चालकों के लिए विश्राम स्थलों की व्यवस्था और किराया दरों में सुधार जैसी मांगें शामिल हैं। संगठन ने कहा है कि अगर जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तो आंदोलन और भी व्यापक रूप ले सकता है।

Related Articles

Back to top button