आज वैभव लक्ष्मी व्रत: मां लक्ष्मी की पूजा से बढ़ेगा घर का सुख-समृद्धि

.gmedianews24.com/24 अक्टूबर, शुक्रवार को वैभव लक्ष्मी व्रत मनाया जा रहा है। यह व्रत धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को रखने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है और घर में अन्न-धन का भंडार बना रहता है।
आज तिथि शुक्ल तृतीया है और मास पूर्णिमांत कार्तिक का है। शुभ योग सौभाग्य योग सुबह 5:55 बजे तक है। अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:43 से 12:28 बजे तक रहेगा। राहुकाल प्रातः 10:41 से दोपहर 12:05 बजे तक है। सूर्य तुला राशि में और चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे।
आज चंद्रमा अनुराधा नक्षत्र में रहेगा, जिसका स्वामी शनि देव और राशि स्वामी मंगल देव हैं। विशेषताएं हैं – सम्मानित, साहसी, बुद्धिमान और मेहनती स्वभाव। पूजा के दौरान भक्त सुख, समृद्धि और सौभाग्य के लिए मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक आराधना कर रहे हैं।







