
.gmedianews24.com/कोरबा, 24 अक्टूबर। सर्वमंगला–कनेवरी मार्ग पर जोड़ा पुल के पास मछलियों से भरा एक पिकअप वाहन तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
वाहन पलटते ही मछलियों से भरी बोरियां सड़क पर बिखर गईं। इसके बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मछलियां उठानी शुरू कर दीं, जिससे मौके पर भीड़ लग गई। चालक ने लोगों से मछलियां वापस करने की अपील की, लेकिन कई लोग मछलियां लेकर भाग गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मार्ग पर लगातार तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण हादसे बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से गति सीमा तय करने और नियमित गश्त की मांग की है। उरगा थाना पुलिस ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।







