
रायपुर। छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है। एयर इंडिया 26 अक्टूबर से दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में अपनी नई फ्लाइट संचालित करने जा रही है। यह प्रस्ताव कंपनी ने नागरिक उड्डयन निदेशालय को भेजा है।
gmedianews24.com/नई फ्लाइट के शुरू होने के साथ ही रायपुर और दिल्ली के बीच एयर इंडिया की रोजाना तीन फ्लाइट उपलब्ध होंगी, जिससे यात्रियों को विकल्प और सुविधा दोनों बढ़ जाएगी। फिलहाल एयर इंडिया की सुबह और शाम दो उड़ानें संचालित होती हैं।
नई फ्लाइट का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा:
-
फ्लाइट 2635: दिल्ली से दोपहर 12.10 बजे रवाना होकर रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल दोपहर 2.05 बजे पहुंचेगी।
-
फ्लाइट 2636: रायपुर से दोपहर 2.35 बजे उड़ान भरेगी और शाम 4.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।





