[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

अमेरिका में सरकारी शटडाउन का 22वां दिन, 7.5 लाख कर्मचारी बिना वेतन के छुट्टी पर

gmedianews24.com/वॉशिंगटन। अमेरिका में 1 अक्टूबर से शुरू हुआ सरकारी शटडाउन मंगलवार को 22वें दिन में प्रवेश कर गया है। यह अमेरिकी इतिहास का दूसरा सबसे लंबा शटडाउन बन गया है। इससे पहले 2018 में 35 दिन और 1995 में 21 दिन तक शटडाउन रह चुका था।

सरकारी फंडिंग को लेकर जारी राजनीतिक गतिरोध के बीच अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन सीनेट में 20 अक्टूबर को फंडिंग बिल पर 11वीं बार वोटिंग हुई, लेकिन सरकार को जरूरी 60 वोटों में से केवल 55 वोट ही मिल पाए।

7.5 लाख सरकारी कर्मचारी प्रभावित
ब्रिटिश अखबार द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, शटडाउन की वजह से करीब 7.5 लाख सरकारी कर्मचारी बिना वेतन के छुट्टी पर हैं। इनमें से कई कर्मचारी अपने खर्च पूरे करने के लिए कर्ज लेकर घर चला रहे हैं। सरकारी सेवाओं के ठप होने से आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रम्प ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शटडाउन को लेकर विपक्षी डेमोक्रेट्स पर हमला बोला है। उन्होंने कहा— “हम उनके पागलपन भरे दबाव में नहीं आएंगे।” ट्रम्प ने डेमोक्रेटिक सांसदों से अपील की कि वे राजनीतिक अड़ियल रवैया छोड़कर इस गतिरोध को समाप्त करें, ताकि देश के प्रशासनिक कामकाज को दोबारा सुचारू रूप से शुरू किया जा सके।

Related Articles

Back to top button