[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

‘शोले’ के जेलर गोवर्धन असरानी का निधन, 84 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; अंतिम इच्छा के अनुसार गुपचुप हुआ अंतिम संस्कार

gmedianews24.com/मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी का सोमवार दोपहर 1 बजे निधन हो गया। 84 वर्षीय असरानी पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उन्हें चार दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फेफड़ों में पानी भर जाने के कारण उनकी हालत बिगड़ती चली गई और सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

असरानी ने हिंदी सिनेमा में अपने अलग अंदाज और हास्य अभिनय से पहचान बनाई थी। उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ में अंग्रेजों के जमाने के जेलर का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।

उनके निधन की पुष्टि उनके मैनेजर बाबूभाई थिबा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में की। उन्होंने बताया कि असरानी ने निधन से पहले अपनी पत्नी से आखिरी इच्छा जताई थी कि उनकी मौत की खबर किसी को न दी जाए और अंतिम संस्कार शांति से किया जाए।

इसी इच्छा के चलते सोमवार को सांताक्रूज स्थित शांतिनगर श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार परिवार के 15-20 लोगों की मौजूदगी में चुपचाप किया गया। परिवार और फिल्म जगत ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

Related Articles

Back to top button