gmedianews24.com/छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से यानी सरगुजा संभाग में आज मौसम ड्राई रहेगा, जबकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने राजनांदगांव, रायपुर, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, नारायणपुर और बीजापुर सहित 13 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। बीते 24 घंटों की बात करें तो दुर्ग में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, तोकापाल और सुकमा में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई है।







