[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

gmedianews24.com/कोरबा, 18 अक्टूबर 2025। कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार को एक नवजात शिशु की मौत के बाद हड़कंप मच गया। मृतक बच्चे के परिजनों ने अस्पताल और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनके अनुसार, प्रसव के दौरान डॉक्टरों ने जबरदस्ती बच्चेदानी खोलने की कोशिश की, जिससे नवजात की मौत हो गई।

हालांकि अस्पताल प्रशासन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मौत प्रसव के दौरान उत्पन्न जटिलताओं के कारण हुई। परिजन इस घटना से भड़क गए और अस्पताल परिसर में हंगामा किया। मृतक नवजात के पिता आशीष विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी किरण के पहले दो प्रसव सामान्य रूप से हुए थे, लेकिन इस बार अस्पताल की प्रक्रिया में गड़बड़ी के कारण तीसरा बच्चा जन्म से पहले ही मृत हो गया।

Related Articles

Back to top button