
gmedianews24.com/दुर्ग, 18 अक्टूबर 2025। भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने सड़क के बीच फॉर्च्यूनर कार खड़ी कर जोर-जोर से म्यूजिक बजाते हुए ‘बॉस’ लिखा केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेशन किया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई और सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार मुख्य आरोपियों—शुभम यादव (32), सोहन मेश्राम (35), रवि प्रसाद (26) और नीरज कुमार सिंह (28)—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों पर धारा 126(2), 190 और 3(5) भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज किया गया है।





