gmedianews24.com/बालोद, 18 अक्टूबर 2025। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के शिकारी पारा में एक घर के कमरे से मां और बेटी की संदिग्ध हालत में लाशें मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जबकि बच्ची का शव भी संदिग्ध स्थिति में था।
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।





