[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

लुधियाना में AAP विधायक के बेटे की फायरिंग

gmedianews24.com/पंजाब के लुधियाना से आम आदमी पार्टी (AAP) MLA के छोटे बेटे ने एक शादी समारोह में हवाई फायरिंग कर दी। विधायक के बेटे ने खुलेआम हवा में 2 फायर किए। इस दौरान उसके बड़े भाई ने गोली चलाने से रोकने का प्रयास भी किया। अब मामले से जुड़ा अब वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बैकग्राउंड में पंजाबी सॉन्ग चल रहा है।

शादी समारोह MLA जीवन सिंह संगोवाल के क्षेत्र के गिल गांव में हुआ था। अभी यह सामने नहीं आया कि शादी कब और किसके यहां हुई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में विधायक के बेटे को पूछताछ के लिए बुलाया है। हथियार की जांच की जाएगी। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि विधायक संगोवाल को भी AAP हाईकमान ने दिल्ली में तलब किया है।

वहीं, विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि वीडियो में गोली चलाने वाला उनका बेटा है। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि उनका बेटा जगपाल टॉय गन से गोली चला रहा था।

Related Articles

Back to top button