
gmedianews24.com/नई दिल्ली, 18 अक्टूबर 2025। भारत के असम और पड़ोसी पाकिस्तान में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम में भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 2.7 मापी गई, जबकि पाकिस्तान में 3.5 दर्ज की गई। दोनों ही जगह किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है।
असम में भूकंप का केंद्र कछार जिले में 10 किलोमीटर की गहराई पर था और यह दोपहर 3:29 बजे आया। पाकिस्तान में भूकंप सुबह 5:04 बजे आया और 10 किलोमीटर गहराई पर स्थित था। विशेषज्ञों के अनुसार पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र भूकंपीय रूप से सक्रिय हैं, इसलिए यहां समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं।







