रमा एकादशी 2025: आज करें मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष पूजा, ये उपाय बढ़ाएंगे धन-समृद्धि

gmedianews24.com/नई दिल्ली, 17 अक्टूबर 2025। हिन्दू धर्म में कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी का विशेष महत्व है। यह तिथि धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित होती है। चूंकि यह एकादशी दीपावली से ठीक पहले आती है, इसलिए इस दिन की गई पूजा और उपाय व्यक्ति की किस्मत बदल सकते हैं और घर में धन आगमन के रास्ते खोलते हैं।
इस साल रमा एकादशी 17 अक्टूबर 2025 को है। इस दिन करने योग्य कुछ प्रमुख उपाय इस प्रकार हैं:
1. श्री सूक्त का पाठ
रमा एकादशी की रात स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ-सुथरे कपड़े पहनें। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की एक साथ पूजा करें।
शुद्ध देसी घी का चौमुखी दीपक जलाएं और इसे धन की देवी लक्ष्मी को समर्पित करें। इसके बाद श्री सूक्त का पाठ करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं और घर में स्थायी रूप से वास करती हैं।
2. तुलसी के पास दीपक जलाएं
कार्तिक माह में तुलसी पूजा का विशेष महत्व है। रमा एकादशी की रात तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाएं और इसे पूरी रात जलने दें। इसके बाद हाथ जोड़कर तुलसी माता से धन, सुख और सौभाग्य की कामना करें। तुलसी माता को विष्णु प्रिया माना जाता है, इसलिए उनकी पूजा से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों की कृपा प्राप्त होती है।
3. पीपल के पेड़ की पूजा
पीपल वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाएं। इसके साथ ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें और पेड़ की परिक्रमा करें। ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होता है और कर्ज से मुक्ति मिलती है।
4. पीले रंग की चीजों का दान
भगवान विष्णु को पीले रंग की चीजें प्रिय हैं। एकादशी की रात पूजा के बाद केला, हल्दी, बेसन के लड्डू और पीले वस्त्रों का दान करें। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और ज्ञान की वृद्धि होती है।





