
gmedianews24.com/जगदलपुर, 17 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में आज एक इतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने लगभग 200 नक्सली आधिकारिक रूप से आत्मसमर्पण करेंगे। इसमें गुरुवार को बस्तर में सरेंडर करने वाले 140 और कांकेर में पहले आत्मसमर्पण कर चुके लगभग 60 माओवादी शामिल हैं।//
सरेंडर कार्यक्रम जगदलपुर पुलिस लाइन परिसर में आयोजित किया गया है। नक्सलियों को तीन बसों में लाया गया है। बताया जा रहा है कि इसमें महिला नक्सलियों की संख्या पुरुषों से अधिक है।
गुरुवार को बस्तर में नक्सली संगठन के प्रवक्ता और सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) सतीश उर्फ टी. वासुदेव राव उर्फ रूपेश ने भी आत्मसमर्पण किया था। रूपेश माड़ डिवीजन में सक्रिय था और उस पर 1 करोड़ का इनाम घोषित था। बाकी नक्सलियों पर 5 लाख से 25 लाख तक का इनाम था।
नक्सली AK-47, INSAS, SLR और .303 राइफल जैसे हथियारों के साथ इंद्रावती नदी के उसपरी घाट पर पहुंचे, जहां से उन्हें बोट के जरिए बीजापुर पुलिस के पास लाया गया।





