
gmedianews24.com/रायपुर, 17 अक्टूबर 2025। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बैरक नंबर 15 में बंद NDPS आरोपी मोह. रशीद अली उर्फ राजा बैझड़ को अपने परिवार से मोबाइल वीडियो कॉल पर बात करते हुए देखा जा सकता है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने खुद यह वीडियो बनवाया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह कदम उसने दबदबा दिखाने की नीयत से उठाया। वीडियो 13 से 15 अक्टूबर के बीच का बताया जा रहा है।
इसके अलावा, आरोपी का जेल में कसरत करते हुए वीडियो भी सामने आया है। उसने अपने साथियों के साथ सेल्फी भी ली है। तीन महीने पहले जेल में बंद होने के बावजूद, वह सोशल मीडिया पर सक्रिय है और लगातार अपनी गतिविधियां साझा कर रहा है।





