
gmedianews24.com/चंडीगढ़, 17 अक्टूबर 2025। पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर और उनके साथियों को आज चंडीगढ़ स्थित CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा। CBI दोनों के रिमांड की मांग करेगी।
गौरतलब है कि CBI ने गुरुवार दोपहर को DIG हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद आज सुबह CBI ने उनका मेडिकल कराया। इस दौरान उनकी पहली तस्वीर भी सामने आई।
तस्वीर में दिखाया गया कि DIG हरचरण सिंह पैंट और शर्ट पहने हुए थे, हाथ में घड़ी थी और उन्होंने रूमाल से अपना चेहरा ढका हुआ था। गाड़ी में वे पीछे की सीट पर बैठे थे और मीडिया से किसी प्रकार की बातचीत नहीं की।
जानकारी के अनुसार, DIG हरचरण सिंह ने बिचौलिए के जरिए फतेहगढ़ साहिब स्थित मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। जब कारोबारी ने रिश्वत देने से इनकार किया, तो DIG ने 2 साल पहले सरहिंद में दर्ज पुराने केस में चार्जशीट पेश करने और नए फर्जी केस दर्ज करने की धमकी दी।






