[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा में मेजर ध्यानचंद चौक से रिस्दी चौक तक 9 किलोमीटर मार्ग का निर्माण जल्द

gmedianews24.com/कोरबा, 17 अक्टूबर 2025। कोरबा जिले में मेजर ध्यानचंद चौक से बालको होते हुए रिस्दी चौक तक 9 किलोमीटर लंबा मार्ग जल्द निर्माणाधीन होगा। यह मार्ग बजट वर्ष 2024-25 और 2025-26 में शामिल था और इसका निर्माण स्थानीय प्रशासन और छत्तीसगढ़ शासन की स्वीकृति के बाद जल्द शुरू होने जा रहा है।

अनुविभागीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, कोरबा ने बताया कि मार्ग के ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक तक की प्रशासकीय स्वीकृति 17 मई 2025 को और तकनीकी स्वीकृति 09 सितंबर 2025 को प्राप्त हुई थी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ शासन ने 06 जून 2025 को मार्ग में कार्य संपादित कराने की अनुमति दी थी।

वर्तमान में निर्माण कार्य की निविदा प्रक्रिया चल रही है और निविदा उपरांत कार्यादेश मिलने पर मार्ग का निर्माण तुरंत आरंभ किया जाएगा।

अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि रिस्दी चौक में जलजमाव और पानी निकासी की समस्या के समाधान हेतु प्राक्कलन में आवश्यक प्रावधान किए गए हैं। स्वीकृत योजना में स्ट्रीट लाइट और जंक्शन सुधार का भी प्रावधान शामिल है।

बालको प्लांट से भारी वाहनों के आवागमन के कारण मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त हो रहा था। नवीन स्वीकृत योजना के अनुसार मेजर ध्यानचंद चौक से रिस्दी चौक तक दो लेन का सी.सी. मार्ग बन जाने से यातायात सुगम होगा और जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा।

Related Articles

Back to top button