[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

गुजरात मंत्रिमंडल का पूर्ण इस्तीफा, कल नई कैबिनेट का शपथ समारोह

gmedianews24.com/गांधीनगर, 16 अक्टूबर 2025। गुजरात सरकार के सभी 16 मंत्री ने गुरुवार को अपना इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज राज्यपाल को मंत्रियों का इस्तीफा सौंपेंगे।

नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11.30 बजे गांधीनगर में होगा। खबरों के अनुसार, नई सरकार में 2 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं और नए चेहरों को भी मौका मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस से भाजपा में आए विधायकों को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है।

गुजरात विधानसभा में 182 विधायक हैं और इस लिहाज से सरकार में सीएम समेत 27 मंत्री हो सकते हैं। शपथ समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button