[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

140 से ज्यादा नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण, रूपेश की अगुवाई में मुख्यधारा में लौटेंगे

gmedianews24.com/जगदलपुर, 16 अक्टूबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने कल यानी 17 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के 140 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे। नक्सली नेता रूपेश के नेतृत्व में यह समूह 100 से अधिक हथियारों के साथ मुख्यधारा में लौटेगा।

माड़ इलाके से जारी वीडियो में नक्सली इंद्रावती नदी पार कर बीजापुर की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच ये नक्सली भैरमगढ़ पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत रेड कार्पेट से किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कांकेर के कामतेड़ा BSF कैंप में स्पेशल जोनल कमिटी सदस्य भास्कर मंडावी की अगुवाई में पहले ही 50 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलियों का स्वागत विधि-विधान से किया जाएगा और कल होने वाले सरेंडर के अवसर पर सभी आधिकारिक घोषणाएँ की जाएँगी।

Related Articles

Back to top button