[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

CMHO कार्यालय में रिश्वतखोरी, एसीबी ने दो बाबुओं को रंगे हाथों गिरफ्तार

gmedianews24.com/बालोद, 16 अक्टूबर 2025। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय में पदस्थ दो बाबुओं को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी युगल किशोर साहू और सुरेंद्र कुमार सोनकर सहायक ग्रेड-2 के पद पर तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, दोनों बाबुओं ने CMHO कार्यालय के वाहन चालक से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत प्रार्थी मुकेश कुमार यादव ने इसे एसीबी रायपुर में दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि उसका डिमोशन कर चौकीदार पद पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर में तैनात किया गया था। कोर्ट से स्टे आदेश मिलने के बाद जब वह वाहन चालक के पद पर बहाल हुआ, तो दोनों बाबुओं ने सर्विस बुक सत्यापन और एरियर निकालने के नाम पर रिश्वत मांगी।

Related Articles

Back to top button