[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: JDU ने दूसरी लिस्ट जारी, 44 उम्मीदवारों का ऐलान

gmedianews24.com/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जदयू (JDU) ने गुरुवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 44 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले पार्टी ने 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस बार JDU 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, और सभी सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है।

लिस्ट में कुछ विवादित और चर्चित नाम भी शामिल हैं। तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री की तुलना जर्सी गाय से करने वाले राजबल्लभ की पत्नी को भी पार्टी ने टिकट दिया है।

साथ ही, बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद को औरंगाबाद के नवीनगर से टिकट दिया गया है। चेतन आनंद 2020 में शिवहर से विधायक बने थे।

इस लिस्ट में कुल 9 महिलाओं को टिकट मिला है, वहीं 4 मुस्लिम चेहरों को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है। पार्टी का यह कदम विभिन्न जाति, धर्म और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button