[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

दुर्गापुर गैंगरेप मामला: पीड़ित पिता ने CM ममता बनर्जी से मांगी माफी, पहचान परेड की तैयारी

gmedianews24.com/पश्चिम बंगाल, दुर्गापुर। दुर्गापुर में MBBS छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पीड़ित छात्रा के पिता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी मेरे लिए मां जैसी हैं। अगर मैंने कुछ भी गलत कहा है, तो मैं उनसे माफी मांगता हूं। मैं उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं।”

यह घटना उस समय सामने आई थी जब CM ममता बनर्जी ने गैंगरेप मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि लड़कियों को रात में बार नहीं निकलना चाहिए। इस पर नाराजगी जताते हुए पीड़ित के पिता ने कहा था, “ऐसा लग रहा है कि बंगाल में औरंगजेब शासन है। महिला होकर इतनी गैर-जिम्मेदाराना बात कैसे कह सकती हैं?”

इधर, दुर्गापुर पुलिस पीड़ित छात्रा से पहचान परेड (Test Identification Parade) कराने की तैयारी कर रही है। पुलिस कोर्ट से अनुमति लेने के बाद छात्रा को आरोपियों के सामने लाकर उनकी पहचान करवाई जाएगी।

जानकारी के अनुसार, यह गैंगरेप 10 अक्टूबर की रात हुआ था, जब छात्रा अपने मेडिकल कॉलेज के पास थी। इस मामले में उसके दोस्त समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित के दोस्त ने अब तक यह नहीं बताया कि वह घटना के दौरान उसे छोड़कर क्यों भागा और कॉलेज आने के बाद किसी को घटना की जानकारी क्यों नहीं दी।

Related Articles

Back to top button