[metaslider id="31163"]
Featuredज्ञान विज्ञान

दीवाली 2025: मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए अपनाएं ये असरदार उपाय

gmedianews24.com/नई दिल्ली। दीपावली 2025 का दिन बेहद पवित्र माना जाता है। इस वर्ष कार्तिक अमावस्या 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। ऐसे पावन अवसर पर कई खास अनुष्ठान किए जाते हैं, जिनका पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और मां लक्ष्मी घर में स्थायी रूप से वास करती हैं।

मुख्य द्वार पर बनाएं मां लक्ष्मी के चरण चिन्ह

दीवाली की शाम को अपने घर के मुख्य द्वार को फूलों, आम या अशोक के पत्तों की बंदनवार से सजाएं। दरवाजे पर सुंदर रंगोली बनाएं। इसके बाद, चावल के आटे और सिंदूर की मदद से घर के बाहर से अंदर की ओर माता लक्ष्मी के चरण चिह्न बनाएं। यह प्रतीकात्मक रूप से देवी के स्वागत का संकेत है। कहा जाता है कि इस अनुष्ठान को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

इसके साथ ही दीपावली के दिन दीप जलाने, दान करने और घर की सफाई करने जैसे अन्य उपाय भी जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं।

Related Articles

Back to top button