[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में हिंसक विवाद, हॉकी खिलाड़ी पर जानलेवा हमला

gmedianews24.com/कोरबा। 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में चैंपियनशिप ट्रॉफी को लेकर हॉकी खिलाड़ियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। घटना तब और गंभीर हो गई जब विवाद के दौरान घायल छात्र आयुष के सिर पर 14 टांके लगने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार, विद्युतगृह विद्यालय में जहां बिलासपुर संभाग के खिलाड़ियों को ठहराया गया था, वहां कोरबा के खिलाड़ी आयुष और जांजगीर जिला के खिलाड़ी हेमंत के बीच ट्रॉफी रखने को लेकर बहस तेज हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि हेमंत ने आयुष के सिर पर हॉकी स्टिक से हमला कर दिया। आयुष लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया और उसके साथियों ने उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।

इस गंभीर घटना के बाद जिला अस्पताल पुलिस सहायता केंद्र ने शून्य में अपराध दर्ज कर लिया है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर जिला खेल अधिकारी के.आर. टंडन का कहना था कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है।

Related Articles

Back to top button