
gmedianews24.com/कोरबा/हरदी बाजार। SECL की दीपका खदान के विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य मंगलवार को बलपूर्वक शुरू कर दिया गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी खदान अधिकारियों के साथ हरदी बाजार पहुंचे और सर्वे का कार्य प्रारंभ किया।
ग्रामीणों में इस कार्रवाई को लेकर गहरी नाराजगी और विरोध देखा गया। कई ग्रामीण सर्वे टीम के सामने उत्तेजित होते नजर आए और उन्हें खदान क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस की पर्याप्त तैनाती के कारण ग्रामीणों को सर्वे में बाधा डालने की हिम्मत नहीं हो पाई।
सर्वे टीम ने सबसे पहले सरकारी भवनों की नाप-जोख शुरू की। ग्रामीणों ने इस कार्रवाई के खिलाफ बद्दुआ भी दी, लेकिन इसका सर्वे कार्य पर कोई असर नहीं पड़ा।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की स्थिति क्षेत्र में तनाव बढ़ा सकती है। प्रशासन और खदान अधिकारियों ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं और कहा है कि सर्वे कार्य शांति और सुरक्षा के मध्य पूरा किया जाएगा।







