वास्तु शास्त्र : घर की बालकनी को स्टोर बनाना हो सकता है नुकसानदायक, जानें सही उपाय

gmedianews24.com/आधुनिक जीवनशैली में अक्सर लोग घर की बालकनी का उपयोग अतिरिक्त सामान रखने के लिए करने लगते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह आदत आपके घर और परिवार के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। दरअसल, बालकनी को घर का आईना माना गया है, क्योंकि बाहर से आने वाले लोग सबसे पहले इसे देखकर ही आपके घर का आकलन करते हैं।
बालकनी को स्टोर बनाने के दुष्परिणाम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बालकनी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार होती है। ऐसे में यदि आप इसे स्टोर रूम बना देते हैं, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। इसका असर न सिर्फ परिवार की सेहत पर बल्कि मानसिक शांति और आत्मविश्वास पर भी पड़ता है।
विशेषकर यदि बालकनी उत्तर दिशा, पूर्व दिशा या ईशान कोण में है, तो वहां भारी सामान रखने से घर की बरकत रुक जाती है और जीवन में दिक्कतें बढ़ने लगती हैं।
बालकनी के लिए वास्तु उपाय
-
बालकनी में तुलसी या मनी प्लांट लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
-
सजावट के साथ हल्का फर्नीचर बालकनी को आकर्षक बनाता है।
-
पानी के बर्तन में धातु का कछुआ रखने से आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है।
-
कांटेदार पौधों और जूते-चप्पलों को बालकनी में रखने से बचना चाहिए।
-
नियमित रूप से बालकनी की सफाई करना शुभ माना जाता है।





