
gmedianews24.com/रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव विकासशील ने सभी विभागीय सचिवों के साथ बैठक कर उनके विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना में शामिल विभागों के एक्शन प्लान की विस्तृत जानकारी ली और प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के मापन और एक्शन प्लान तैयार करने, शिलान्यास किए गए कार्यों को समय-सीमा में पूरा कर लोकार्पण कराने तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।





