
gmedianews24.com/हरियाणा, रोहतक। साइबर सेल में तैनात ASI संदीप कुमार ने लाढ़ौत रोड के खेत में बने मामा के घर में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मौके से उनका 4 पेज का सुसाइड नोट और एक वीडियो भी मिला है।
वीडियो में संदीप कुमार ने दिवंगत IPS वाई पूरन कुमार और उनके गनमैन सुशील कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि करप्शन केस में बदनामी के डर से IPS पूरन ने सुसाइड किया, और उन्हें डर था कि इससे परिवार की राजनीति पर असर पड़ेगा।
परिवार ने संदीप कुमार के पोस्टमॉर्टम से इनकार कर दिया। उनकी डेडबॉडी को ट्रैक्टर से मामा के घर लाया गया।
जानकारी के अनुसार, 6 अक्टूबर को रोहतक पुलिस ने पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार को शराब कारोबारी से रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके अगले दिन, 7 अक्टूबर को IPS पूरन कुमार ने चंडीगढ़ में अपनी कोठी पर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था।





