
gmedianews24.com/राजस्थान, जैसलमेर। मंगलवार दोपहर 3.30 बजे जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर चलती एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया, जिससे लोग बचने के लिए बस से कूद गए।
हादसे में 3 बच्चों और 4 महिलाओं समेत कुल 16 यात्री झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों को तीन एंबुलेंस के माध्यम से जैसलमेर के जवाहर हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जोधपुर रेफर किया गया। अधिकांश यात्री 70 प्रतिशत तक झुलसे हैं।
बस में कुल 57 लोग सवार थे। नगर परिषद के असिस्टेंट फायर ऑफिसर कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि हादसे में 10-12 लोगों के जलने की आशंका है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।





