[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, पत्नी ने NSA के खिलाफ दायर की याचिका

gmedianews24.com/नई दिल्ली, 14अक्टूबर 2025। सुप्रीम कोर्ट में आज सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग वाली याचिका पर सुनवाई होगी। यह सुनवाई जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच करेगी।

वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने 2 अक्टूबर को आर्टिकल 32 के तहत हेबियस कॉर्पस याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने पति की NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत गिरफ्तारी को चुनौती दी है।

गौरतलब है कि वांगचुक पिछले 19 दिनों से जोधपुर जेल में बंद हैं। उन्हें 24 सितंबर को लेह हिंसा भड़काने के आरोप में हिरासत में लिया गया था और 26 सितंबर को NSA के तहत औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था। इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हुई थी।

Related Articles

Back to top button