[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

गाजा पीस समिट में ट्रम्प का बयान: भारत-पाक अब मिलजुलकर रहेंगे, PAK पीएम ने किया समर्थन

gmedianews24.com/काहिरा/वॉशिंगटन, 13 अक्टूबर 2025। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को मिस्र के शर्म अल-शेख में आयोजित गाजा पीस समिट के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “भारत और पाकिस्तान अब मिलजुलकर रहेंगे।” इस दौरान ट्रम्प ने पीछे बैठे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तरफ देखते हुए पूछा– “ऐसा है न?” जिस पर मंच पर मौजूद नेता ठहाका लगाने लगे।

ट्रम्प ने भारत को “महान देश” बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन्हें “अच्छा दोस्त” कहा। ट्रम्प ने कहा – “भारत एक महान देश है, उसके शीर्ष पर मेरा अच्छा दोस्त है, जिन्होंने शानदार काम किया है। मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान अब अच्छे से साथ रहेंगे।”

यह बयान भारत-पाक के बीच मई में हुए संघर्ष को रोकने में ट्रम्प की मध्यस्थता के दावों के बीच आया है।

मेलोनी से कहा– “आप खूबसूरत हैं”

सम्मेलन में ट्रम्प ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की तारीफ करते हुए कहा– “आप खूबसूरत हैं।” उन्होंने मजाकिया लहजे में यह भी जोड़ा कि “अगर आप अमेरिका में किसी महिला को खूबसूरत कहते हैं, तो आपका राजनीतिक करियर खतरे में पड़ सकता है, लेकिन मैं यह जोखिम उठाऊंगा।”

PAK पीएम ने ट्रम्प का समर्थन किया

इस मौके पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्रम्प के भारत-पाकिस्तान शांति प्रयासों की सराहना करते हुए कहा– “राष्ट्रपति ट्रम्प वास्तव में शांति पुरुष हैं। उनके प्रयासों से ही भारत-पाक के बीच जंग रुकी। उन्होंने न सिर्फ यह संघर्ष रोका बल्कि दुनिया में 8 संघर्षविराम कराने में अहम भूमिका निभाई।”

Related Articles

Back to top button