
gmedianews24.comबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने एक फरार हिस्ट्रीशीटर लुटू पांडेय उर्फ रितेश और उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर पिस्टल लहराते हुए वीडियो बनाकर दहशत फैलाने की कोशिश की थी और शहर के भाजपा और कांग्रेस नेताओं को जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का सार्वजनिक जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपियों को उठक-बैठक करवाई गई और माफी मंगवाई गई। इसी दौरान एक आरोपी कहता हुआ दिखाई दिया—
“बिलासपुर में गुंडई करोगे तो पुलिस गुफा से भी निकाल लेगी, पुलिस हमारी बाप है।”
आरोपी और उनके कृत्य
पुलिस के अनुसार, लुटू पांडेय एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार था। वह अपने साथी शिवम मिश्रा के साथ उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, बनारस और इलाहाबाद में ठिकाने बदलते हुए घूम रहा था। दोनों आरोपी मोबाइल और सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर पिस्टल और हथियारों के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर साझा कर दहशत फैला रहे थे।
दोनों ने शहर के कुछ युवाओं को जान से मारने की धमकी भी दी, जिसके खिलाफ चकरभाठा और सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।





