[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

दिवाली-छठ पर यात्रियों को रेलवे का तोहफा: उत्तर रेलवे ने बढ़ाईं 30 लाख बर्थ, ‘रिग्रेट’ स्टेटस नहीं दिखेगा

gmedianews24.comनई दिल्ली। दिवाली और छठ पूजा पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए करीब 30 लाख अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही अब टिकट बुकिंग के दौरान IRCTC पर कोच का ‘रिग्रेट’ (बुकिंग बंद) स्टेटस दिखाई नहीं देगा।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ‘रिग्रेट’ स्टेटस को खत्म करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। यात्रियों से इस फैसले को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि, कुछ जगहों पर टिकट बुकिंग में तकनीकी दिक्कतें आई हैं, जिन पर काम किया जा रहा है।

3000 अतिरिक्त कोच जोड़े गए

रेलवे ने बढ़ती मांग को देखते हुए अब तक करीब 3000 अतिरिक्त कोच जोड़े हैं, ताकि यात्रियों को त्योहारों पर सीट की समस्या का सामना न करना पड़े। अधिकारियों ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो कोच की संख्या और भी बढ़ाई जाएगी।

पूर्वांचल, बिहार, झारखंड और यूपी के यात्रियों को फायदा

त्योहारों के दौरान पूर्वांचल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। इसी को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई हैं। जैसे-जैसे नई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा रही है, उनका शेड्यूल भी जारी किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button