
gmedianews24.comनई दिल्ली। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC घोटाले मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अदालत ने कहा कि इस घोटाले की साजिश लालू यादव की जानकारी और हस्तक्षेप में रची गई थी।
सुनवाई के दौरान अदालत ने लालू यादव से पूछा- “क्या आप आरोप स्वीकार करते हैं, गिल्टी प्लीड करते हैं या ट्रायल का सामना करेंगे?” इस पर लालू यादव ने जवाब दिया कि सभी आरोप गलत हैं।
कोर्ट के इस आदेश के बाद बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजद (RJD) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
इधर, इसी मामले से जुड़े लैंड फॉर जॉब केस में भी आज आरोप तय किए जाएंगे। 25 अगस्त 2025 को पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने और सबूतों की समीक्षा करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा था। हालांकि इस केस की सुनवाई में लालू यादव या तेजस्वी यादव की मौजूदगी अनिवार्य नहीं है।





