
gmedianews24.com/कोरबा, 12 अक्टूबर 2025। कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के लैंगा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। घर के एक ही कमरे से पति-पत्नी की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।
पुलिस जांच में पता चला कि पति ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, इसके बाद खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पड़ोसियों ने सुबह घर में कोई हलचल न देखे जाने पर दरवाजा खटखटाया। जब काफी देर तक जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा। अंदर का मंजर देखकर सभी दंग रह गए।
कमरे में पत्नी की लाश जमीन पर पड़ी थी, जबकि पति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। यही विवाद इस दिल दहला देने वाली घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।




