[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

दुर्गापुर MBBS स्टूडेंट गैंगरेप केस: 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; पीड़ित का दोस्त भी हिरासत में

gmedianews24.com/दुर्गापुर। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक गंभीर गैंगरेप मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 2 आरोपी अभी भी फरार हैं। यह घटना 10 अक्टूबर की रात 8 से 9 बजे के बीच हुई थी। पीड़ित छात्रा अपने दोस्त के साथ डिनर के लिए निकली थी, तभी 3 युवकों ने उसे कैंपस गेट के पास पकड़कर जंगल में ले जाकर गैंगरेप किया।

घटना का विवरण

घटना दुर्गापुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के सामने हुई। पीड़ित छात्रा ओडिशा की रहने वाली है और यहाँ सेकेंड ईयर की MBBS पढ़ाई कर रही है। पीड़ित का इलाज निजी अस्पताल में जारी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित अपने दोस्त के साथ डिनर के लिए निकली थी। कैंपस गेट पर 3 युवक खड़े थे। उन्होंने पहले पीड़ित का मोबाइल छीना और फिर उसके बाल पकड़कर जंगल की ओर घसीटा। इस दौरान पीड़ित का दोस्त भाग गया और पुलिस को सूचना दी।

 जांच में विकास

डिप्टी मजिस्ट्रेट और एसडीओ दुर्गापुर रंजना रॉय ने पीड़ित से मुलाकात कर उसकी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि छात्रा की हालत स्थिर है और उसकी मां उसके साथ हैं।

पीड़ित के माता-पिता ने इस घटना में लड़की के दोस्त और उसके साथियों के शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

Related Articles

Back to top button