
gmedianews24.com/रायपुर। राजधानी रायपुर के अंतर्राज्यीय भाठागांव बस स्टैंड पर बस चालकों द्वारा निर्धारित स्टॉपेज पर नहीं रुकने और कहीं भी सवारी बिठाने/उतारने की शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. प्रशांत शुक्ला, गुरजीत सिंह और सतीश ठाकुर की टीम ने बस स्टैंड से भाठागांव चौक और रिंग रोड 01 के किनारे अवैध पार्किंग करने वाली 676 बसों पर मोटरयान अधिनियम की धारा 122/177 के तहत ई-चालान जारी किया।
पुलिस ने बताया कि इससे पहले 46 बस संचालकों को बैठक में समझाईश दी गई थी, लेकिन अव्यवस्था नहीं रुकी थी। अभियान तीन दिनों तक लगातार चला और अब बस स्टैंड पर यातायात नियंत्रण में रहने की उम्मीद जताई गई है।







