
.gmedianews24.com/नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए कपूर एक सरल और असरदार उपाय माना गया है। कपूर जलाने या रखने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
रोजाना करें ये काम
-
सुबह और शाम कपूर जलाना घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है।
-
बिगड़े काम बनने लगते हैं और घर में सकारात्मक वातावरण आता है।
-
धन संबंधी समस्याओं के लिए कपूर में लौंग डालकर जलाएं, इससे स्थिति में सुधार आता है।
वास्तु दोष से छुटकारा
-
घर के अलग-अलग कोनों में कपूर के टुकड़े रखें। जब ये गल जाएं, तो नए टुकड़े रख दें।
-
यह उपाय घर में बने वास्तु दोष को दूर करता है और जीवन में मानसिक शांति लाता है।
कपूर रखने के लिए सही स्थान
-
मुख्य द्वार, पूजा घर और तिजोरी में कपूर का टुकड़ा रखें।
-
बेडरूम में रखने से गृह क्लेश दूर होता है।
-
सोते समय तकिए के नीचे कपूर रखने से अच्छी नींद और मानसिक शांति मिलती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कपूर रखने और जलाने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सुख-समृद्धि का वातावरण बनता है।







