
.gmedianews24.com/नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस विवादों में घिर गई। प्रेस वार्ता के दौरान महिला पत्रकारों को एंट्री नहीं दी गई और केवल पुरुष पत्रकारों को ही सवाल-जवाब करने का मौका मिला। इस घटना के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया है।
कांग्रेस ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को X पर पोस्ट कर लिखा— “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कृपया तालिबान प्रतिनिधि की प्रेस कॉन्फ्रेंस से महिला पत्रकारों को हटाए जाने पर अपना रुख स्पष्ट करें। अगर महिलाओं के अधिकारों के प्रति आपकी मान्यता केवल दिखावा नहीं है, तो बताइए कि हमारे ही देश की कुछ सबसे सक्षम महिलाओं का अपमान भारत में कैसे होने दिया गया? महिलाएं ही देश की रीढ़ और गौरव हैं।”
गौरतलब है कि अफगान दूतावास में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर विदेश मंत्रालय (MEA) ने सफाई दी है। मंत्रालय ने कहा है कि इस कार्यक्रम का आयोजन पूरी तरह अफगानिस्तान के दूतावास ने किया था और इसमें भारत सरकार की कोई भूमिका नहीं थी।






