
gmedianews24.com/कोरबा। पाली विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अंडीकछार में कक्षा छठवीं से आठवीं तक के 59 बच्चों को अंग्रेजी और संस्कृत विषयों की पढ़ाई नहीं मिल पा रही है। अक्टूबर माह शुरू होने के बावजूद इन महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, जिससे छात्रों की शिक्षा बाधित हो रही है।
यह मामला पाली ब्लॉक के अंडीकछार गांव का है, जहां अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग के बच्चे अध्ययनरत हैं। शिक्षकों की कमी के कारण ये बच्चे अंग्रेजी और संस्कृत जैसे महत्वपूर्ण विषयों से वंचित हैं।
ग्राम पंचायत के उप सरपंच उमेश श्रीवास ने शिक्षकों की कमी पर चिंता जताई और बताया कि दो विषयों के शिक्षक न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है, ताकि बच्चों को शिक्षा में पिछड़ने से बचाया जा सके।






