
gmedianews24.com/सूरजपुर। केरता स्थित मां महामाया शक्कर कारखाना के प्रभारी चीफ इंजीनियर सी.आर. नायक को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई संविदा कर्मचारी की शिकायत पर की गई।
जानकारी के अनुसार, चीफ इंजीनियर ने संविदा कर्मचारी को नौकरी से हटाए न जाने के एवज में एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। इस संबंध में संविदा कर्मचारी ने एसीबी को शिकायत दी, जिसे जांच के बाद सत्य पाया गया।
एसीबी ने तयशुदा योजना के तहत जाल बिछाया और संविदा कर्मचारी को चीफ इंजीनियर के घर भेजा। जैसे ही कर्मचारी ने 50 हजार रुपए की रकम सौंपने की कोशिश की, एसीबी की पांच सदस्यीय टीम ने दबिश देकर उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।





