[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

रायगढ़ में हाथियों का कहर, 53 किसानों की फसल बर्बाद

gmedianews24.com/रायगढ़, 10 अक्टूबर। जिले में हाथियों ने एक बार फिर कहर बरपाते हुए किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। जंगल से निकले हाथियों के झुंड ने खेतों में घुसकर 53 किसानों की फसलों को रौंद दिया। सबसे ज्यादा नुकसान धरमजयगढ़ वन मंडल के कापू रेंज में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक हाथियों का दल दिन में जंगल में आराम करता है और रात के समय खाने की तलाश में खेतों की ओर निकलता है। गुरुवार रात को हाथियों ने ठाकुरपोड़ी, नारायणपुर और कमरई गांवों में 43 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा बाकारूमा रेंज के रैरूमा और चिड़ोडीह में 7 किसानों की फसलें बर्बाद हुईं, जबकि छाल रेंज के तेंदुमुड़ी में एक किसान का फसल चौपट हो गया।

रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा रेंज के छर्राटांगर में हाथियों ने 2 किसानों की धान फसल और एक मकान को भी नुकसान पहुंचाया है। फिलहाल जिले के अलग-अलग जंगलों में 65 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

Related Articles

Back to top button