
gmedianews24.com/कांकेर/दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में सड़क पर लापरवाही और खतरनाक हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कांकेर जिले से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक कपल चलती स्कूटी पर खतरनाक तरीके से सफर करता दिखा। गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड की गोद पर बैठकर घूम रही है और बीच-बीच में KISS करती नजर आ रही है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोग भी इसे लेकर नाराजगी जता रहे हैं।
दंतेवाड़ा में इनोवा कार पर स्टंट
दूसरी ओर दंतेवाड़ा जिले में कुछ युवकों ने सड़क पर फिल्मी स्टाइल में स्टंट किया। उन्होंने इनोवा कार की छत पर चढ़कर, चलते वाहन को खींचते हुए और फाटक पर लटककर रील बनाई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
पुलिस की कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस ने संबंधित युवकों के घरों तक पहुंचकर कार को जब्त किया और लगभग ₹3,100 का चालान काटा। यह मामला भी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।





