[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज से फरार कैदी का सरेंडर, बिलासपुर पुलिस की लापरवाही से सुसाइड अटेम्प्ट

gmedianews24.com/अंबिकापुर/बिलासपुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल से फरार हुए कैदी के सरेंडर के बाद पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस लापरवाही के चलते कैदी ने बुधवार (8 अक्टूबर) को सैनिटाइजर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल उसे तुरंत सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस की बड़ी चूक

जानकारी के अनुसार, कैदी ने सरेंडर किया तो सिविल लाइन पुलिस ने उसे थाने में रखने की बजाय सीधे जेल भेज दिया। इसके बाद जब जेल से दोबारा कैदी को थाने भेजा गया तो टीआई ने उसकी पत्नी को फोन कर उसे घर ले जाने के लिए कह दिया। पुलिस की इसी ढिलाई के बीच कैदी ने सैनिटाइजर पीकर जान देने की कोशिश की।

पत्नी के गंभीर आरोप

कैदी की पत्नी ने अंबिकापुर जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि जेल में उसके पति को लगातार प्रताड़ित किया जाता था और वहां मिलने वाली सुविधाएं भी उसे उपलब्ध नहीं कराई जाती थीं। पत्नी ने यह भी दावा किया कि पति की जान बचाने के लिए वह अब तक कई अधिकारियों को अलग-अलग समय में 70 से 80 हजार रुपए दे चुकी है।

Related Articles

Back to top button