[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और ठंडी हवाओं का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

gmedianews24.com/नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिससे शहर में हल्की ठंडक और जलभराव की समस्या देखी गई। इससे पहले सोमवार को भी कई इलाकों में तेज हवाओं और बारिश के कारण मौसम सुहाना होने के साथ-साथ लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को दिल्ली और एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। साथ ही, 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी भी दी गई है।

दिल्ली के सभी जिले ऑरेंज अलर्ट पर हैं, जबकि उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग़ाज़ियाबाद भी इसी अलर्ट पर हैं। हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज सुबह से शुरू हुई बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हुआ, जिससे लोगों को दफ्तर और अन्य स्थानों पर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर जाने से बचने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button