[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, महागठबंधन में सीएम चेहरे पर खींचतान जारी

gmedianews24.com/चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग में अब भले ही एक महीने से भी कम समय बचा है, लेकिन दोनों प्रमुख गठबंधनों में सीट शेयरिंग का मसला अभी तक फाइनल नहीं हो पाया है।

वहीं, कांग्रेस-राजद के महागठबंधन में सीएम चेहरे को लेकर विवाद जारी है। राजद की मांग है कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाए, लेकिन कांग्रेस इस पर सहमत नहीं है। कांग्रेस नेता उदित राज ने भी इस बात को खारिज किया कि महागठबंधन ने तेजस्वी को सीएम चेहरा घोषित किया है। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक का सीएम फेस सामूहिक रूप से तय किया जाएगा।

तेजस्वी यादव पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र हैं और उनकी माता राबड़ी देवी भी पूर्व में मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। तेजस्वी दो बार बिहार के डिप्टी सीएम रह चुके हैं और 2020 में राजद को मिली 75 सीटों का श्रेय उन्हें ही दिया जाता है।

हालांकि, कांग्रेस लगातार तेजस्वी को सीएम बनाने के प्रस्ताव से मुंह मोड़ती दिखाई दे रही है। राहुल गांधी ने भी इस सवाल का टालते हुए कहा था कि इंडिया ब्लॉक के सहयोगी दल बिना तनाव के काम कर रहे हैं और साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button