
gmedianews24.comकोरबा। जिले के कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आयुष विंग विभाग के एक सीनियर आयुर्वेदिक डॉक्टर पर ट्रेनी डॉक्टर ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि सीनियर डॉक्टर ने कहा कि “तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं लग रही है, मैं चेकअप कर देता हूं” और फिर जबरदस्ती उसका शरीर छूने लगे।
घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। शिकायतकर्ता ट्रेनी डॉक्टर पिछले तीन माह से इसी विभाग में प्रशिक्षण ले रही है। घटना के समय वह किसी काम से डॉक्टर एके मिश्रा के स्टाफ रूम में गई थी। उस समय डॉक्टर एके मिश्रा और एक अन्य स्टाफ सदस्य भी कमरे में मौजूद थे।
पीड़िता की शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित से पूछताछ की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।





