[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर ने सीनियर डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया

gmedianews24.com/कोरबा। जिले के कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आयुष विंग विभाग में पदस्थ एक सीनियर आयुर्वेदिक डॉक्टर पर ट्रेनी डॉक्टर ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि सीनियर डॉक्टर ने कहा कि “तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं लग रही है, मैं चेकअप कर देता हूं” और फिर उसके शरीर को जबरदस्ती छूने लगे।

घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। शिकायतकर्ता ट्रेनी डॉक्टर पिछले तीन माह से आयुष विभाग में प्रशिक्षण ले रही है। वह किसी काम से डॉक्टर एके मिश्रा के स्टाफ रूम गई थी। उस समय डॉक्टर एके मिश्रा और एक अन्य स्टाफ सदस्य भी कमरे में मौजूद थे।

पीड़िता की शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपित डॉक्टर से पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Back to top button