
gmedianews24.com/पटना। बिहार में इस बार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। 40 साल बाद राज्य में ऐसा हो रहा है, जब वोटिंग दो चरणों में कराई जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 14 नवंबर को नतीजों के साथ यह साफ हो जाएगा कि सत्ता की कुर्सी किसके हाथ में जाएगी।
आचार संहिता लागू होने से लेकर पहले चरण की वोटिंग तक ठीक एक महीने का समय मिलेगा। खास बात यह है कि इस बार चुनावी क्रम बदल गया है। पहले जहां मगध और शाहाबाद इलाके से मतदान शुरू होता था, वहीं इस बार उत्तर बिहार के तिरहुत, मिथिलांचल और कोसी क्षेत्रों की सीटें पहले चरण में शामिल की गई हैं।







