[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज : केदारनाथ-बद्रीनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी, पंजाब-हरियाणा में बारिश का अलर्ट

gmedianews24.com/देहरादून/शिमला/चंडीगढ़। उत्तर भारत के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। हेमकुंड साहिब में 2-3 इंच तक बर्फ की परत जम गई है, वहीं केदारनाथ में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर को भारी बारिश और बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है।

चारधाम यात्रा के दूसरे दौर के बीच रोजाना 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, ऐसे में बर्फबारी से यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, चंबा और किन्नौर में भी बर्फबारी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 दिन तक पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।

इधर, मैदानी राज्यों में भी मौसम का असर दिख रहा है। राजस्थान में तापमान 12°C तक गिर गया है। पंजाब और हरियाणा में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button